HIV पॉजिटिव बहू के मुंह पर ससुर ने डाला तेजाब, गांववालों के तानों से था परेशान

इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के सरायअकिल इलाके में एक महिला पर उसके ससुर ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब से महिला का चेहरा और आंख झुलस गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना के पीछे का कारण भी बेहद अजीब है। दरअसल पीड़िता को एचआईवी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट प्रेग्नेंसी के दौरान मिली थी और उसके बाद से ही ससुर बहू को घर से निकालने पर अमादा था। जब बहू घर से नहीं निकली तो ससुर ने खौफनाक कदम उठाया और बहू के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया । फिलहाल पति की तहरीर पर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ में उसने बताया कि उसका समाज में निकलना मुश्किल हो गया था। हर कोई बहू के एचआईवी पॉजिटिव होने का ताना देता था। इसलिए उसने उसे सजा दी है।

Father in law throws acid on his daughter in laws face in Allahabad

क्या है मामला
कौशांबी के सरायअकिल इलाके की रहने वाली अनीता (नाम बदला हुआ) गर्भवती थी और डिलीवरी के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी के साथ रहने के लिए जोधपुर से पति भी छुट्टी लेकर घर आ गया था। अस्पताल में प्रसव से पहले खून की जांच में पता चला कि अनीता को एचआईवी है। पहले तो पति-पत्नी दोनों परेशान हो गये। लेकिन, डॉक्टर के समझाने पर वह शांत हो गए। हालांकि प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई, लेकिन अनीता की जान डाक्टरों ने बचा ली। अनीता को एचआईवी पॉजिटिव होने पर पति जहां सहारा बनकर उसके साथ खड़ा हो गया और बाहर नौकरी को जाने के बजाय गांव में ही रुक गया। वहीं ससुर इस बात से बेहद ही भड़क गया। उसने अनीता को घर में रखने से इंकार कर दिया और जब पति ने अनीता को घर से नहीं निकाला तो उसने उसपर तेजाब से हमला कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस ने बताया कि अनीता जब रात में अपने कमरे के अंदर सो रही थी उस दरमियान ससुर कमरे में पहुंचा और बोतल में रखा हुआ तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। अनीता चीखने चिल्लाने लगी तो दूसरे कमरे में सो रहा पति भी दौड़ कर आया। गुहार लगाने पर आस पड़ोस के लोग भी मदद के लिए पहुंचे और दर्द से चीख रही अनीता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अनीता का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उसकी एक आंख और चेहरे का एक हिस्सा जल गया है । मामले में पति ने अपने पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है ।आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+