डेढ़ साल के मासूम को छोड़ मायके गई मां, पिता ने पटक कर मार डाला
यूपी के हरदोई में एक पिता पर अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को पटक कर मारने का आरोप लगा है। हत्या के पीछे युवक का उसकी पत्नी से चल रहे विवाद को बताई जा रही है।
हरदोई। यूपी के हरदोई में एक पिता पर अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को पटक कर जान से मार डालने का आरोप लगा है। यह आरोप किसी रिश्तेदार ने नही बल्कि युवक की पत्नी ने ही लगाए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और अब वह इस मामले में जांच में जुट गई है।

यह सनसनीखेज वारदात है हरदोई के कोतवाली बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर की। यहां के रहने वाले योगेंद्र के डेढ़ वर्ष के पुत्र अमरनाथ की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। मासूम की मौत की खबर जैसे ही उसकी माँ गुड़िया पुत्री मुनेश्वर निवासी खनुआपुर पाली को लगी उसने अपने पुत्र की हत्या का आरोप अपने पति व ससुर भगवान सहाय और सास उर्मिला पर लगा दिया।
महिला ने अपने पुत्र को पटक कर मारने का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि महिला अपने मायके में रह रही है और पति से मुकदमा चल रहा है। 19 जून को पेशी के दौरान वह पति के पास बच्चा छोड़कर चली गयी थी रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच व कार्यवाही की जा रही है।
वीडियो देखें-












Click it and Unblock the Notifications