पिता और सौतेली माँ को ऐसे कुल्हाड़ी से काटा, कलयुगी बेटे ने कबूला जुर्म तो पुलिस के भी उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के औरैया में बीते 14 सितंबर को हुई बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या उन्ही के बेटे ने की थी। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चार बीघा जमीन में हिस्सा न मिलने से वो आक्रोशित था इसलिए उसने सुनियोजित तरीके से पहले अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटा और जब पास में लेटी सौतेली मां चिल्लाई तो उसे भी मार डाला। इस हत्याकांड में उसकी पत्नी भी शामिल थी।

संपत्ति के चक्कर में माता-पिता की हत्या
बता दें कि 14 सितंबर की रात पुरानी दिबियापुर में बुजुर्ग दंपती श्यामलाल राजपूत और उसकी पत्नी रामजानकारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे उमाकांत ने अपने बड़े भाई रमाकांत पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लग गई।

Father and stepmother were cut with an axe by son over dispute of property

इसी बीच थाना दिबियापुर पुलिस टीम को सोमवार को सूचना मिली कि 14 सितंबर की रात में बुजुर्ग दंपती की हत्या के आरोपी भागने की फिराक में बिझाई पुल पर खड़े हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने हत्यारोपी रमाकांत एवं उसकी पत्नी ऊषा देवी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की और जब आरोपी भागने लगे तो कांबिंग करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

कबूला जुर्म, ऐसे और इसलिए किया क़त्ल
आरोपी पुत्र रमाकांत ने पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके दो सगे भाई और तीन सगी बहन हैं। जबकि रामजानकी उसकी सौतेली मां थी और एक सौतेली बहन है। बताया कि माता पिता ने पिछले कुछ वर्षों में 40 लाख रुपये की एक जमीन बेची थी। उसे कोई हिस्सा नहीं दिया गया था।

वहीं मृतक पिता ने अपने नाम चार बीघा जमीन को भाई उमाकांत और सर्वेश के नाम कर दिया था। इसमें भी उसे कोई हिस्सा नहीं मिला। हिस्सा न मिलने के कारण उसने गुस्से में आकर 14 सितंबर को दिन में पत्नी ऊषा देवी के साथ योजना बनाई कि माता-पिता की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देंगे।

इसके बाद रमाकांत रात में घर से अकेले कुल्हाड़ी लेकर छप्पर में सो रहे माता पिता के पास पहुंचा। उसने पहले पिता श्याम लाल पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जब सौतेली मां चिल्लाई तो उनपर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। वह तब तक वार करता रहा, जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई। इसके बाद उसने पास में बगीचे में नाली के किनारे कुल्हाड़ी छिपाई और फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+