वाराणसी: IED ब्लास्ट में पिता पुत्र की हत्या, फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आईईडी ब्लास्ट कर घर के बाहर सो रहे पिता, पुत्र की हत्या कर दी गयी। धमका इतना तेज था कि दोनों के सिर धड़ दोनों बुरी तरह डैमेज हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

बम से की पिता-पुत्र की निर्मम हत्या
जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चौबपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलकोपुर का है। मंगलवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने लालजी यादव और उनके बेटे अजय यादव की ब्लास्ट कर निर्मम हत्या कर दी। अचानक से तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण नींद से उठे, लेकिन कुछ समझ में न आने पर सभी वापस घरों में चले गए। सुबह जब रोशनी हुई तो पता चला कि घर के बाहर सो रहे दो युवक मृत पड़े हुए थे। अजय का सर उड़ चुका था जबकि पिता का सर और धड़ दोनों बुरी तरह से डैमेज हुआ था।

मौके पर पहुंची 10 थानों की फोर्स
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 10 थानों की पुलिस फोर्स व फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना को सुनियोजित तरीके से आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) से अंजाम दिया गया है। साथ ही घटना स्थल से डेटोनेटर वायर के टुकड़े भी बरामद हुए है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद का लग रहा है। परिजनों से तहरीर ले लेकर आगे करवाई की जाएगी।

मुआवजे में मांग को लेकर परिजनों ने किया चक्का जाम
घटना से गुस्साएं परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चंद्रा-बलुआ मार्ग पर हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे को लेकर चक्का जाम कर लिया। परिजनों की मानें तो खेत के पास एक फैक्ट्री वालों से जमीन को लेकर विवाद था। जिसके कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया है।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications