Fatehpur मकबरा विवाद पर बोले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कहा- हर हाल में बनी रहेगी कानून व्यवस्था
Fatehpur Maqbara Vivad Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हुए मकबरा विवाद पर वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि फतेहपुर की घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब तक 10 नामजद और 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि घटना में सरकारी तंत्र का कोई इनवॉल्वमेंट नहीं है। योगी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि घटना के संबंध में दर्ज की गई रिपोर्ट से स्पष्ट है कि सरकार अपना काम कर रही है। इसमें कानून अपना काम कर रहा है और जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड जरूर मिलेगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर हाल में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखना है और किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि विपक्ष इस तरह की घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, जबकि हकीकत यह है कि पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और बिना देरी किए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications