फर्रुखाबाद: अनियंत्रित हो खाई में पेड़ से जा टकराई स्कूल वैन, टीचर समेत एक दर्जन बच्चे घायल
Uttar pradesh news, फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के आर.एस. मेमोरियल की स्कूल वैन पलटने से शिक्षक समेत एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। यह हादसा ग्राम ढमडेरा के मोड़ के पास हुआ। वैन अनियंत्रित हो खाई में जा कर पेड़ से टकराई थी। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें क्षतिग्रस्त वैन से निकाला।

जानकारी के मुताबिक, कम्पिल रोड मोहल्ला चिलौली के आर एस मेमोरियल स्कूल है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए स्कूल वैन रोजाना की तरह छुट्टी होने पर बच्चों को ले जा रही थी। ड्राइवर सुभाष ने वैन को अलीगंज की ओर दौड़ाया। हालांकि, जब वह ग्राम ढमडेरा के मोड़ से गुजर रहा था, वैन अनियंत्रित हो खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। बच्चों के साथ ही स्कूल के शिक्षक रामबीर श्रीवास्तव भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से उन्हें सीएससी कायमगंज भेजा गया। जहां डॉक्टर व फार्मासिस्ट ने घायल छात्रों का उपचार किया।

बताया गया कि थाना नवाबगंज के ग्राम फतनपुर निवासी मेघनाथ पाल स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य हैं। हमले में चालक सुभाष को भी चोट लगी। हादसे की जानकारी मिलते ही घायल छात्रों के परिजनों में हड़कंप मच गया। अनेकों परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और कुछ लोग अस्पताल पहुंचे। गंभीर घायल कई छात्रों को सीएससी कायमगंज से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications