गंगा में कूदने की चिट्ठी लिख घर से गई युवती, असलियत सामने आई तो सबके उड़े होश

Uttar pradesh news, फर्रुखाबाद। आज हम आपको को एक ऐसी प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जो लगेगी फिल्मी, लेकिन है हकीकत। कोई 17-18 साल की मुस्लिम किशोरी ने एक हिंदू लड़के को मुस्लिम बना उससे निकाह कर लिया। इसके लिए वह 2 दिन पहले खुद का सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई, जिसमें माता-पिता के लिए कह गई कि कुछ शोहदे उसे परेशान करते हैं, इसलिए गंगा में आत्महत्या करने जा रही है।'

वह घर से चली गई हिंदू युवक के साथ

वह घर से चली गई हिंदू युवक के साथ

मगर, आज उसे पुलिस ने कानपुर से सकुशल गिरफ्तार किया है। असल में वह मरने के लिए नहीं घर से निकली थी, बल्कि उसे अपनी दुनिया बसानी थी। इस मामले का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर युवती की प्रेम कहानी बताई। संतोष कुमार के अनुसार, शहरी क्षेत्र के मोहल्ला खैराती खान के रहने वाले गौहर खान ने कोतवाली में अपनी पुत्री फतेहा गौहर के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी को फतेहा गोहर ट्यूशन पढ़ने गई थी, जहां से उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि आज वह ट्यूशन पढ़ने नहीं जा रही है। बल्कि रामगंगा में कूदकर आत्महत्या करने जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम करके जांच पड़ताल शुरू की। स्वाट टीम प्रभारी, सर्व लांस प्रभारी और कोतवाली प्रभारी की अलग अलग टीमें गठित की गई।

युवक की पत्नी ने केस किया तो खुला राज

युवक की पत्नी ने केस किया तो खुला राज

युवती को खोजने के लिए पुलिस की ये तीन टीमें अलग-अलग ठिकानों पर भेजी गईं। इसी दौरान शहर क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगढ़ी के रहने वाले लोकेश सिंह उर्फ सफर खान की पत्नी श्रीमती अचल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसके पति लोकेश सिंह ने किसी मुस्लिम युवती से धर्म परिवर्तन करके निकाह कर लिया है। जो कि उसे लेकर कहीं चला गया है। इसी इन्फोर्मेशन पर काम करते हुए स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सर्विलांस प्रभारी विनय कुमार राय और फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने छापा मारा। जहां उन्होंने फतेह गौहर और लोकेश उर्फ़ सफर खां को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवक बोला— मेरे पास ट्यूशन पढ़ती थी गौहर

युवक बोला— मेरे पास ट्यूशन पढ़ती थी गौहर

पुलिस हिरासत में लोकेश उर्फ़ सफर खां ने बताया कि फतेहा गौहर उसके पास ट्यूशन पढ़ती थी। वर्ष 2015 में उन दोनों के बीच संबंध हो गए और 18 अक्टूबर 2016 को लोकेश सिंह ने फतेहा के साथ शादी कर ली। इसी दौरान परिवारी जनों के दबाव में लोकेश ने 23 नवंबर 2017 को अंचल सिंह नाम की महिला से शादी की तो फतेहा ने लोकेश पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

फिर कलमा पढ़वाकर मुस्लिम बन गया युवक

फिर कलमा पढ़वाकर मुस्लिम बन गया युवक

3 मार्च 2018 को मुदस्सर खान ने कलमा पढ़कर लोकेश और फतेहा का निकाह संपन्न कराया। तब लोकेश सिंह का नाम बदल कर लोकेश उर्फ़ सफर खां हो गया। 9 जनवरी 2019 को यह दोनों कानपुर चले गए और परिजनों को गुमराह करने के लिए छात्रा ने आत्महत्या का नाटक किया। जिसका पटाक्षेप आज पुलिस ने कर लिया है। एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकेश की पत्नी अचल सिंह की तहरीर पर फतेहा गौहर व लोकेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+