भाई के साथ Farmani Naaz गाया 'मेरे रश्के कमर' सॉन्ग, सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

भाई के साथ Farmani Naaz गाया 'तेरे रश्के कमर' सॉन्ग, सुनकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Farmani Naaz: 'हर-हर शंभू' गाना गाकर रातों-रात फेमस हुईं फरमानी नाज (Farmani Naaz) ने अब म्यूजिक की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बना ली है। भजन से लेकर बॉलीवुड सॉन्ग तक Farmani Naaz द्वारा गाया गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं, अब Farmani Naaz ने 'मेरे रश्के कमर' गाना कुछ इस अंदाज में गाया है कि आप सुनेंगे तो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

Farmani Naaz का नया गाना हुआ वायरल

Farmani Naaz का नया गाना हुआ वायरल

सोशल मीडिया ने एक-दो नहीं, बल्कि कई लोगों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। उन्हीं में से एक फरमानी नाज (Farmani Naaz) भी हैं। यूट्यूब पर फरमानी नाज की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है और वो एक के बाद एक गाने भी रिलीज कर फैंस के दिल जीत रही हैं। फरमानी नाज ने एक और सॉन्ग यूट्यूब पर अपलोड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाई ने भी Farmani Naaz के साथ मिलाया सुर से सुर

भाई ने भी Farmani Naaz के साथ मिलाया सुर से सुर

दरअसल, फरमानी नाज ने ढोल और तबले पर 'मेरे रश्के कमर...' सॉन्ग को कव्वाली स्टाइल में गा रही हैं। तो वहीं, वीडियो में फरमानी के भाई भी सुर से सुर मिला रहे हैं। बता दें, फरमानी नाज और उनके भाई ने 'मेरे रश्के कमर...' गाना इतने शानदार तरीके से गाया है कि सुनने वाले भी हैरान हो रहे हैं। उन्होंने गाने में अपना फ्लेवर डाल दिया है, जिसकी वजह से फरमानी का गाना ओरिजनल गाने से काफी अलग लग रहा है।

हर-हर शंभू गाना गाकर चर्चाओं में आई थी Farmani Naaz

हर-हर शंभू गाना गाकर चर्चाओं में आई थी Farmani Naaz

अगर आपने फरमानी नाज का ये गाना अभी तक नहीं सुना है तो जल्द ही सुन लीजिए। आपको बता दें कि फरमानी नाज उस समय मीडिया की सुर्खियों में आई थी, जब उनका हर-हर शंभू गाने पर बवाल छिड़ा था। इसके बाद भी फरमानी नाज ने हार नहीं मानी, वो बेखौफ होकर अपने गाने गाती रही और अपने पैशन को जी रही हैं। अब उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते है। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था कि कोई उन्हें पहचानता या जनता भी नहीं था। लेकिन अब वो एक बड़ा नाम बन चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+