'जो मेरे पति के साथ किया, वैसा ही उनके साथ हो', बहराइच हिंसा के मृतक रामगोपाल की पत्नी ने मांगा योगी से न्याय
Bahraich Violence Victim Family: बहराइच जिले के हरदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रविवार (13 अक्टूबर) को हुई हिंसा में एक युवक रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। इस बीच पीड़ित परिवार मंगलवार (15 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री योगी से मिलने सीएम आवास पहुंचा। जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई।
Recommended Video
दरअसल, बहराइच विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मृतक रामगोपाल मिश्रा की पत्नी, पिता और माता ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पीड़ित परिवार के आंखों में आंसू थे। घर के जवान बेटे की हत्या के बाद उन्हें कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए।

योगी के सामने फूट-फूटकर रोया पीड़ित परिवार
हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की उम्र 22 साल थी। उसकी 4 महीने ही पहले शादी हुई थी। पीड़ित परिवार घर का जवान बेटा खोने से टूटा हुआ है। पूरे इलाके में मातम के साथ-साथ गुस्सा है। इस बीच सीएम योगी से मुलाकात के वक्त भी परिवार पूरी तरह दुखी था। सीएम योगी के साथ मां-बाप और पत्नी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए।
'वैसा ही आरोपियों के साथ किया जाए'
सीएम योगी से मुलाकात से पहले मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल की पत्नी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि जैसा उनके पति के साथ हुआ है, वैसा ही आरोपियों के साथ किया जाए। उन्होंने भरे हुए गले से कहा कि ऐसा होगा तब ही मेरे पति को शांति मिलेगी। 20 साल की रोली मिश्रा के आंसू थम नहीं रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।
'हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया'
वहीं रामगोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ भी काफी दुखी और भावुक थे। उनकी आंखों में आंसू थे। दबी आवाज में उन्होंने कहा कि हम अपना दर्द कहां बताएं, हमारे बेटे को गोली से मारा गया है। जिन लोगों ने उसे मारा है उन्हें भी सजा दी जाए। उन्होंने हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। उन्हें भी सजा मिली चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications