सुबह वकील से मिलने घर पहुंचा था हत्यारा, सीसीटीवी फुटेज देखकर अवाक रह गए परिजन

इलाहाबाद । एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पता चला है कि हत्यारा सुबह राजेश श्रीवास्तव से मिलने उनके घर गया था। राजेश से मिलने के बाद वह चला गया और कुछ घंटे बाद ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई । दरअसल इस राज के पीछे से पर्दा परिजनों ने ही उठाया है । परिजनों को जब पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी दिखाई और हत्यारों का जूमिंग किया हुआ फोटो दिखाया तो परिजन अवाक रह गए। परिजनों ने बताया कि गोली मारने वाले कॉन्ट्रैक्ट किलर में जो बाइक चला रहा था वह सुबह ही राजेश से मिलने घर आया था और कुछ देर मिलने के बाद वह चला गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही जिला कचहरी के पास राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।

Family of advocate astonished after seeing CCTV footage in Allahabad

पुलिस ने शुरू की जांच
राजेश श्रीवास्तव के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज से लिए गए हत्यारों की फोटो की पहचान में अपनी ओर से जानकारी जो दी है, उससे पुलिस का भी सर चकरा गया है । हत्यारा आखिर सुबह क्यों वकील से मिलने गया था ? यह भी रहस्य बना हुआ है और इसे सुलझाने के लिए पुलिस हाथ पांव मार रही है । हत्यारे के घर तक जाने से यह संभावना तो पूरी तरह से सही है कि हत्यारा राजेश को जानता पहचानता था और उसे हर पल की लोकेशन मिल रही थी । हत्यारों ने हत्या से पहले पूरी रेकी की थी और वकील के आने जाने की टाइमिंग के साथ वह पहले से बने प्लान पर काम कर रहे थे । यही कारण था कि सुबह उसने राजेश से घर पर मुलाकात की और संभावना है कि उसने राजेश के घर से निकलते ही पीछा किया होगा और फिर मौका पाते ही गोली मारकर फरार हो गये।

क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में
दरसल घटनास्थल पर जिस सीसीटीवी फुटेज में वारदात हुई है उसमें दिख रहा है कि काली पल्सर सवार दो बदमाश वकील राजेश श्रीवास्तव के बाइक से अपनी बाइक सटाते हैं और बड़ी तेजी के साथ पीछे बैठा शातिर युवक वकील की कनपटी पर गोली चला देता है। गोली लगते ही वकील जमीन पर बाइक समेत गिरते हैं और शार्प शूटर तेजी के साथ आगे भाग निकलते है। फुटेज में बाइक चलाने वाले बदमाश ने लाल रंग का फुल बांह वाला टीशर्ट पहन रखा है। जबकि दूसरे बदमाश ने फुल बांह की शर्ट पहनी हुई थी जिसकी बांह को हल्का मोड़ रखा था । वकील की हत्या के बाद यह वीडियो अब मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और जब इस फुटेज को परिजनों ने देखा तो वह चौक गए और उन्होंने बाइक चला रहे युवक के बारे में बताया कि वह सुबह वकील से मिलने आया था।

कितने बजे आया था मिलने
परिजनों ने बताया कि जिस वक्त एडवोकेट राजेश कचहरी जाने के लिए तैयार हो रहे थे उससे चंद मिनट पहले ही लाल रंग का कपड़ा पहने यह शूटर घर पर आया हुआ था। उसने वकील से मुलाकात की और थोड़ी देर बाद वह चला गया और परिजनों ने यह बताया कि इससे पहले उन लोगों ने कभी इस आदमी को मोहल्ले में नहीं देखा था। युवक कौन था और किस लिए आया था ? यह वकील की मौत के बाद रहस्यमय बना हुआ है।

Family of advocate astonished after seeing CCTV footage in Allahabad

वकील राजेश के घर पहुंचे डिप्टी सीएम व्यक्त की संवेदना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव के घर उनके परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्हें हर संभव मदद व न्याय का भरोसा दिलाया। इससे पहले केशव मौर्य सीधे लखनऊ से इलाहाबाद पहुंचे और बिना कहीं रुके हुए उनका काफिला सीधे मृतक एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव के घर पहुंचा। वहां, पहले से ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। केशव के पहुंचने के बाद एक बार फिर से माहौल मातमी हो गया और परिजन रोने बिलखने लगे। केशव मौर्य ने गमगीन माहौल में परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। जबकि केशव मौर्य के मृतक वकील के घर पहुंचने पर एक बार फिर से घटना की यादें ताजा हो गई और घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई । हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ही तैनात फोर्स ने शांति व्यवस्था बनाए रखा। मीडिया से बात करते हुये डिप्टी सीएम ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने व दोषियों को कडी से कड़ी सजा दिलाने का दावा किया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+