VIDEO: डिग्री फर्जी तो स्कूल फर्जी और फर्जी तो हैं ही मास्टर साहब
अटल बिहारी को सहायक अध्यापक, श्यामवीर को प्रधान अध्यापक और श्यामवीर की पत्नी सुमन को सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त कर दिया गया।
मथुरा। मथुरा में सरकारी सहायता प्राप्त एक स्कूल में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस स्कूल के प्रंबध तंत्र, प्रिंसिपल और तत्कालीन बीएसए पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति करने का आरोप है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

शिक्षा विभाग में किस कदर फर्जीवाड़े के मामले सामने आते हैं ये किसी से छुपा नहीं है। ताजा मामला मथुरा का है जिसमें सरकार की आंखों में धूल झोंककर नियक्तियां की जाती हैं। इसका खुलाशा एक आरटीआई से सामने आया है। मामला मथुरा के महावन तहसील इलाके के गांव हयातपुर में बने सरकार से सहायता प्राप्त ग्राम विकास जूनियर हाई स्कूल नामक स्कूल का है। जहां फर्जी डिग्रियों के आधार पर तीन अवैध नियक्तियां की गई हैं। इस खुलासे में तीन फर्जी नियुक्तियों की बात कही गई है। जिसमें अटल बिहारी को सहायक अध्यापक, श्यामवीर को प्रधान अध्यापक और श्यामवीर की पत्नी सुमन को सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इन में जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए उन्हें जालसाजी कर तैयार किया गया है।
आरटीआई कार्यकर्त्ता की माने तो अटल बिहारी ने अपनी बीएड की जो डिग्री प्रस्तुत की है वो साल 2004 की है। जबकि आरटीआई द्वारा उस कॉलेज से जो जानकारी मांगी गई तो उसमें खुलासा हुआ कि 2004 में अटल बिहारी नाम के व्यक्ति को बीएड की कोई डिग्री नहीं दी गई। श्यामवीर की नियुक्ति में आरटीआई कार्यकर्त्ता ने बताया कि स्कूल के प्रधान अध्यापक श्यामवीर की नियुक्ति भी अवैध रूप से की गई है क्योंकि श्यामवीर ने अपना अनुभव सन् 1998 से दिखाया है जबकि उन्होंने बीएड सन् 2001 में किया है। इस तरह सन् 1998 को दर्शाया गया अनुभव प्रमाण पत्र अवैध है, इतना ही नहीं इन्हीं श्यामवीर ने अपनी पत्नी को अपने ही स्कूल में सहायक अध्यापिका के तौर पर नियुक्त करा दिया। श्यामवीर की पत्नी ने भी फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया और इस फर्जीवाड़े का खुलासा भी आरटीआई से हुआ।
शिकायतकर्त्ता का दावा है कि श्यामवीर की पत्नी सुमन ने भी बीएड की डिग्री जम्मू विश्व विद्यालय से वर्ष 2002 में ली थी लेकिन UGC से प्राप्त आरटीआई में बताया गया है कि जम्मू विश्वविद्यालय के पास 2007 से पहले बीएड कोर्स संचालित करने या प्रमाण पत्र जारी करने की मान्यता ही नहीं थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन तीनों ने ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी नियक्ति कराई। इन सभी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूल को दी जाने वाली सहायता राशि का घोटाला किया।
देखिए VIDEO...
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications