यूपी: फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहा था बारहवीं पास युवक, पुलिस ने इस तरह दबोचा
इटावा। यूपी के इटावा में क्राइम ब्रांच व थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस युवक को गिरफ्तार किया है। यहां पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही का पति अपने के आईपीएस बताकर रहता था। पुलिस ने इस युवक को भिंड बाह बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फर्जी आईपीएस युवक के पास से आईपीएस की पूरी किट बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर इस युवक ने लगभग 65 लाख रुपये की ठगी लोगों से की है।

बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
बुधवार देर शाम को महिला सिपाही के घर पर दबिश देकर महिला सिपाही और उसके पति को हिरासत में लिया। वहीं, सीओ सिटी का कहना है कि एक युवक गिरफ्तार हुआ है। अभी पड़ताल चल रही है। मामले का खुलासा होते ही जानकारी दी जाएगी। एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस फर्जी आईपीएस युवक को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।

लोगों से करता था ठगी
गिरफ्तार युवक अमित यादव ने पुलिस टीम पर पहले अपने आईपीएस होने का रौब डाला,लेकिन जब पुलिस ने थाना सिविल लाइंस में लाकर उससे पूछताछ की तब वह टूट गया और उसने पुलिस को अपनी असलियत बता दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर किस्म का ठग है। अमित लोगों से आईपीएस बनकर नौकरी लगवाने और पुलिस विभाग में काम करवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता आ रहा है।

गिरफ्तार युवक ने दो शादियां की
गिरफ्तार युवक ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उसने पुलिस का फर्जी आरक्षी बनकर की। बाद में पहली पत्नी को असलियत पता चल जाने पर वह जेल भी जा चुका है। इसके बाद फर्जी आईआईएस बने युवक अमित यादव ने दूसरी शादी थाना सिविल लाइंस में तैनात एक महिला सिपाही से कर ली। पकड़ा गया फर्जी आईपीएस युवक अमित यादव जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के धोसाई गांव का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें- योगी के मंत्री बोले- खुद मुस्लिमों के घर बेटी ब्याहते हैं हिंदू नेता, वोट के लिए डालते हैं फूट












Click it and Unblock the Notifications