योगी के मंत्री बोले- खुद मुस्लिमों के घर बेटी ब्याहते हैं हिंदू नेता, वोट के लिए डालते हैं फूट

सीतापुर। योगी सरकार में मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के सुर फिर बदल गए हैं। राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हिंदू और मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपने बच्चों की शादी मुस्लिम परिवारों में करवाते हैं। इतना कहकर उन्होंने उदाहरण तक दे डाला। लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं।

cabinet minister omprakash rajbhar controversy statement against bjp leaders

राम मंदिर नहीं चाहिए

राजभर ने पिसावां इलाके में बुधवार को सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पिछड़ों और दलितों की लड़ाई लड़ रहा हूं। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। मेरा मन अब ऊब गया है, सत्ता का स्वाद चखने मैं नहीं आया हूं। राजभर ने शिवपाल यादव को घेरते हुए कहा कि सुरक्षा और आवास देकर साबित हो गया कि वे भाजपा के इशारे पर चलते हैं।

तो नहीं जीतेगीं 10 सीटें

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजभार ने सीटों की मांग करना शुरु कर दी है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सपा और बसपा का गठबंधन हो गया तो भाजपा के लिए 10 सीटों पर जीतना भी नामुमकिन हो जाएगा। हाल ही में उन्होंने एक मीडिया अखबार से बातचीत कर कहा था कि बीजेपी ने सीटें न दी तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- 'ठांय-ठांय' के बाद यूपी पुलिस का नया चेहरा, इस बार लोगों को दिए लाल गुलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+