यूपी में जिन्होंने बीवी की याद में बनवा दिया दूसरा ताजमहल, वे अब खुद हुए उसके ही पास दफन

बुलंदशहर। मुगल बादशाह शाहजहां के बाद अपनी बीवी की याद में यूपी के बुलंदशहर में दूसरा ताजमहल बनवाने वाले पोस्टमास्टर फैजुल हसन कादरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को उसी तरह दफनाया गया है, जैसे आगरा में शाहजहां अपनी बेगम मुमताजमहल के पास दफनाए गए थे।

सड़क दुर्घटना में हुई 'दूसरे ताज निर्माता' की मृत्यु

सड़क दुर्घटना में हुई 'दूसरे ताज निर्माता' की मृत्यु

हसन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डिबाई कस्बे के केसर कलां के रहने वाले थे। वे 83 वर्ष थे और रिटायर्ड पोस्टमास्टर थे। गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हसन की मौत हो गई। केसर कलां में ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी। परिजन उन्हें अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार को अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

बीवी की याद में ताज-सा मकबरा बनवाया

बीवी की याद में ताज-सा मकबरा बनवाया

आगरा का ताजमहल तो दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है ही और शाहजहां व मुमताज के प्रेम का गवाह भी माना जाता है। मगर, बताया जाता है कि हसन ने भी अपनी बीवी से किये वायदे के मुताबिक उनकी याद में ताज-सा मकबरा बनवा दिया। यह मकबरा वैसे तो ताज के मुकाबले बहुत छोटा है और आकर्षक भी नहीं है, लेकिन इसे बनवाकर हसन ने दूसरा ताज बनवाने की सुर्खियां बटोर लीं।

आखिर कैसे बना था दूसरा ताज?

आखिर कैसे बना था दूसरा ताज?

जब हसन से उनके ताज बनवाने की कहानी पूछी गई, तो उन्होंने बातें बताई थीं। उन्होंने कहा था कि उनके इस ताजमहल को बनवाने के लिए किसी आर्केटेक्ट की मदद नहीं ली। आगरा के ताजमहल के फोटो को देखकर गांव के राजमिस्त्री से ही इस ताज को बनवाया। हसन के मुताबिक, बहुत कम उम्र में उनका निकाह तजुब्बरी बेगम से हुआ था। तजुब्बरी उन्हें बेहद खूबसूरत लगती थी। बदकिस्मती से उनके कोई औलाद नहीं हुई, मगर उससे किए वायदे को देख हसन ने उसके बाद दूसरी शादी भी नहीं की। उन्होने तजुब्बरी से कहा था कि वे भी शाहजहां जैसा कुछ ऐसा करेंगे जिससे दुनिया उनकी मुहब्बत को याद रखे। बता दें कि, हसन ने ताजमुल्ली बेगम से 1953 में निकाह किया था। 2011 में ताजमुल्ली की मृत्यु गले के कैंसर की वजह से हुई थी। जिसके बाद कादरी ने अपनी सारी कमाई उनकी याद में ताजमहल की तर्ज पर मकबरे को बनाने में खर्च कर दी।

अखिलेश ने लखनऊ बुलवाकर की थी तारीफ

अखिलेश ने लखनऊ बुलवाकर की थी तारीफ

जब अगस्त 2015 में हसन के इस ताजमहल के बारे में तब के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुना तो उन्होंने हसन को लखनऊ बुलवाया। अखिलेश ने उनकी खूब तारीफ की थी।

दोनों मियां—बीवी को एक ही स्थान पर दफनाया गया

दोनों मियां—बीवी को एक ही स्थान पर दफनाया गया

कब्र बनाते लोग

एक ही फोटो में शौहर—बीवी:

एक ही फोटो में शौहर—बीवी:

फैजुल हसन कादरी अपनी बीवी के साथ। साथ ही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में डिबाई कस्बे के केसर कलां में उनके मकबरे का दृश्य। इसे स्थानीय लोग दूसरा ताजमहल कहते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या वाकई कादरी ने अपनी सारी कमाई अपनी बीवी की याद में ताजमहल की तर्ज पर मकबरे को बनाने में खर्च कर दी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+