फैजाबाद छावनी को अब "अयोध्या कैंट" के नाम से जाना जाएगा, गजट जारी

फैजाबाद छावनी को अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा, गजट जारी

Ayodhya Cantt Gazette: उत्‍तर प्रदेश के फैजाबाद कैंट को अब अयोध्‍या छावनी के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को गजट रिलीज कर सरकारी आदेश जारी करते हुए इसके नए नाम का ऐलान कर दिया गया है।

ayodhya cantt

गौरतलब है कि फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्‍या छावनी किए जाने की मंजूरी रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री पहले ही दे चुके थे। वहीं रक्षा मंत्रालय ने इससे संबंधित गजट रिलीज कर दिया है जिसके बाद फैजाबाद कैंट को अयोध्‍या छावनी के रूप में नई पहचान मिल चुकी है।

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को गजट रिलीज किया है फैजाबाद मंडल और फैजबाद जिले का नाम बदल दिया गया है। जिसमें फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल और फैजाबाद जिला का ना अयोध्या जिला कर दिया है। इसके अलावा अयोध्या जिले में फैजाबाद छावनी है जिसका नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नवंबर 2018 में दीपोत्सव समारोह के समय फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्‍या कर दिया था। सीएम योगी ने कुछ साल पहले यूपी के इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके अलावा 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय कर दिया था। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कुछ चौहरों के नाम भी योगी सरकार ने बदल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+