Meta Save Life: ट्रेन से कटकर जान देने की कोशिश में था प्रेमी, फेसबुक ने US से भेजा अलर्ट, यूपी में बची जिंदगी
Meta Alert UP Police: मेटा ने जान देने जा रहे एक युवक का अलर्ट भेजकर बचा लिया है। हमीरपुर में प्रेमी युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर सुसाइड करने जा रहा था।

Meta Saved Hamirpur Boy Life: 'प्यार' में लोग अपनी जान देने से भी नहीं कतराते। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देखने को मिला, जहां एक प्रेमी युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पटरी पर लेटकर सुसाइड करने से पहले की वीडियो अपलोड कर दी, जिसके बाद फेसबुक और इंस्टा की मदर कंपनी मेटा ने उस शख्स की जान बचा ली।
दरअसल, हमीरपुर में खुदकुशी के इरादे से एक 18 साल के युवक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की थी। इसके बाद मेटा कंपनी ने वार्निंग भेजकर यूपी पुलिस को अलर्ट किया, जिसके बाद उस शख्स की जान बचाई।
'सॉरी, यार मैं जा रहा हूं...'
जानकारी के मुताबिक अपनी पटरी पर लेटे हुए युवक ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'ना घर वाले साथ हैं और आज तुमने भी मुझे छोड़ दिया। सॉरी, यार मैं जा रहा हूं...अपना ख्याल रखना। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। सिवाय मेरी मौत के।"
'In Full Steam for Safety'
After an alert by Meta to PHQ about a distressed youth attempting self-harm on a railway track @hamirpurpolice promptly coordinated with railways, halting multiple trains to rescue the boy who was safely reunited with his family.#OnTrackWithSafety pic.twitter.com/hqV4VzZrst
— UP POLICE (@Uppolice) May 26, 2023
खंडेह गांव के रहने वाले युवक की पोस्ट के बाद मेटा ने अलर्ट जारी करते हुए कंपनी ने मैसेज को यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा। पुलिस मुख्यालय ने हमीरपुर मीडिया सेल को मैसेज फॉरवर्ड किया। पुलिस मुख्यालय ने स्थानीय पुलिस को मौके पर जाने के लिए कहा।
मेटा ने बचाई युवक की जान
जिसके बाद मौदहा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेलवे गार्ड को इसकी सूचना दी, जिस पर ट्रैक पर आ रही ट्रेनों को रोक दी गई और पुलिस के जवान रेलवे गार्ड के साथ रेल की पटरियों पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित बचा लिया। घटना बुधवार रात की है।
पुलिस ने समझाकर ट्रैक से हटाया
युवक को समझाने के बाद उस वहां से हटाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड से लड़ाई हो गई, जिसके बाद वो डिप्रेशन में चला गया था और फिर खुद को खत्म करने के लिए रेलवे की पटरियों पर जा पहुंचा। हालांकि फेसबुक की सतर्कता से युवक की जिंदगी बच गई।












Click it and Unblock the Notifications