Meerut Explosion: मेरठ के लोहिया नगर में साबुन की फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत, पूरी इमारत धराशायी
Meerut Explosion: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार सुबह बड़ी घटना सामने आई है। लोहिया नगर में एक घर में विस्फोट होने से 4 लोग की मौत हो गई। जहां धमाका हुआ है, वो साबुन फैक्ट्री बताई जा रही है। विस्फोट इतना भयंकर था कि पूरा का पूरा घर तहस-नहस हो गया।
घटना को लेकर मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभी जो जानकारी मिली है इसमें 4 लोगों की मृत्यु हुई है और ये सभी पुरुष हैं, इनकी आयु 18 साल से ऊपर है, बाकि जो घायल हुए हैं वो खतरे से बाहर हैं।

धमाके के बाद ध्वस्त हुई इमारत
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मलबे में करीब 14 लोग दब गए थे। आस-पास के मकान भी धमाके की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने मलबे में से लोगों को निकालने का काम शुरू किया।
#WATCH | Uttar Pradesh: 5 injured after an explosion took place at a house in Meerut's Lohia Nagar. pic.twitter.com/97VgvY2Aux
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 17, 2023
8 लोगों को बचाया
4 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी है। डीएम दीपक मीणा के अनुसार 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। अब तक 8 लोगों को बचा लिया गया है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एटीएस भी मौके पर पहुंची
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में बिल्डिंग में साबुन बनाने की मशीनें और साबुन स्टॉक के रखे होने की बात सामने आई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर कि है की यहां साबुन फैक्ट्री के आड़ में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। जांच के लिए एटीएस भी मौके पर पहुंची गई है।
फिलहाल जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। इसी के साथ क्या फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित थी इसकी भी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications