UP: शामली की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल

शामली, 1 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिसमें अब तक चार लोगों के मौत की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इमारत के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ मलबा फैल गया।

shamli

चश्मदीदों के मुताबिक वो अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक तेज आवाज आई। जब वो घर से बाहर निकले, तो देखा कि चारों तरफ फैक्ट्री का मलबा फैला हुआ था। साथ ही कुछ सामानों में आग लग गई थी। जिस पर उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने अब तक मलबे के अंदर से चार शव निकाले हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं, जिनको निकालने का काम जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डीएम शामली जसजीत कौर भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। डीएम के मुताबिक विस्फोट जिस पटाखा फैक्ट्री में हुआ, वो अवैध थी। फिलहाल तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

बारूद की वजह से ज्यादा नुकसान
फैक्ट्री के अंदर पटाखे बनते थे। जिस वजह से वहां पर भारी मात्रा में बारूद और अन्य ज्वलनशील पदार्थ थे। ऐसे में विस्फोट ने बड़ा रूप लिया और फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+