VIDEO: BJP विधायक के पति के बिगड़े बोल, आईपीएस को बताया चरित्रहीन
बहराइच। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पार्टी के सांसद व विधायको को संयमित भाषा का प्रयोग कर आम जन व अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर जनता के हित में काम करने की नसीहत देते हैं। वहीं दूसरी बहराइच में भाजपा विधायक के पति ने जिले के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। विधायक पति ने जिले के कप्टान के चरित्र पर उंगली उठाने के साथ, सीएम और पीएम से शिकायत करने की धमकी भी दी है। पूर्व विधायक ने यह सब पुलिस स्टेशन के अंदर सीओ के सामने कहा है। अब इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रही है।

नानपारा चीनी मिल में हुए बवाल के मामले में भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा मंगलवार को अपने ऊपर केस दर्ज होने की सूचना पर कोतवाली नानपारा पहुंचे थे। पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने एसएसपी पर निशाना साधते हुए सीओ से बातचीत शुरू कर दी। उन्होंने ने एसएसपी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए उन्हें चरित्रहीन बता डाला। पूर्व विधायक ने कहा कि एसपी ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष बनते हैं मोदी जी से शिकायत करूंगा। योगी जी से कहूंगा सस्पेंड करो, मोदी जी से कहूंगा बर्खास्त करो। योगी मोदी की सरकार में सुनी नहीं जाती, कैसे नहीं सुनेंगे अफसर।
आपको बता दें कि नानपारा से मौजूदा भाजपा विधायक के पति दिलीप वर्मा की छवि एक दबंग के तौर पर है। पूर्व में महसी विधानसभा से विधायक रहने के दौरान इन्होंने एक सिपाही को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए उसको जमकर पीटा था। इस मामले में अदालत से इन्हें पांच साल की सजा भी सुनाई थी। इस वजह से दोबारा चुनाव नहीं लड़ सके थे।












Click it and Unblock the Notifications