'टोंटी चोरी' के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चाओं में अखिलेश, इस बार तारीफों के पुल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव टोंटी चोरी के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया में चर्चाओं में हैं। अखिलेश यादव ने कुछ तस्वीरे अपने twitter पर tweet की हैं। जिसमें वो दुर्घना में घायलों की मदद करते नजर आ रहे है। जिसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं तस्वीरों के वायरल होने के हर कोई अखिलेश की तारीफ करता नजर आ रहा है।

ex cm akhilesh yadav helped injured peoples now everyone is praising

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से मथुरा जा रहे लखनऊ निवासी साधु आनंदेश्वर दास, प्रभाकर दास व मीरा माधव की कार एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली के ताला सरांय गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों साधु और उनका चालक घायल हो गया। सभी इस्कॉन मंदिरों के भक्त थे। बताया जाता है कि 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन तब तक एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचती, वहां से निकल रहे पूर्व सीएम अखिलेश यावद ने भीड़ देखकर अपना काफिला रोक लिया।

उनके रुकते ही फ्लीट और काफिल में शामिल समर्थक भी रुक गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने समर्थकों की मदद से घायलों को किनारे कराया और उनका हालचाल लेने के बाद फ्लीट में शामिल अपनी एक कार को खाली कराया और घायल साधुओं को आनन-फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजवाया। घायलों की मदद करने की तस्वीर उनके ट्विटर अकाउंट से डाली गईं तो वायरल हो गई। साथ में उन्होंने ये भी लिखा कि हाइवे पर होने वाली इन घटनाओं को रोकने के लिए आवारा पशुओं के लिए सरकार को प्रबंध करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+