'हैक हो सकती है EVM', SP नेता राम गोपाल यादव ने राहुल गांधी के ब्लैक बॉक्स वाले बयान का किया समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024 सकुशल संपन्न हो जाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर फिर एक बार घमासान बचा हुआ है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का बयान सामने आया।

सपा नेता रामगोपाल यादव ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को लेकर एलन मस्क की टिप्पणी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए बयानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रीशियन यह कह रहा है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन हैक की जा सकती है तो समझिए की जा सकती है।

evm-can-be-hacked-now-ram-gopal-yadav-gave-a-big-statement

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इटावा में पत्रकार वार्ता के दौरान इस मामले को लेकर अपना बयान दिया। हालांकि इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाया जाना चाहिए।

वहीं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया में एलन मस्क से बड़ा कोई टेक्नीशियन नहीं है। एलन मस्क द्वारा जब कहा जा रहा है कि ईवीएम हैक हो सकती है और उसमें डाटा फीड किया जा सकता है। तो इस पर सवाल नहीं करना चाहिए।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने यह भी कहा कि दुनिया में जहां भी लोगों ने पहले ईवीएम से चुनाव कराया था अब वहां पर ईवीएम को बंद कर दिया गया और बैलेंस पेपर से चुनाव संपन्न होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, यूके और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के दौरान मैनपुरी की करहल विधानसभा पर प्रत्याशी उतारने से संबंधित सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि करहल विधानसभा अखिलेश की है और वह मैनपुरी की हिस्सा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+