हर दिन किसी ना किसी मरीज से खुद बात करेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लेंगे इलाज का फीड बैक

लखनऊ, 22 जून: उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा कदम उठाया हैं। इस कदम के तहत डिप्टी सीएम अब खुद मरीजों से फोन पर मुखातिब होंगे और इलाज का फीड बैक लेंगे। इतना ही नहीं, फीड बैक में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई भी की जाएंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहली बार मरीजों से फीड बैक लेने की इस अनूठी पहल की शुरुआत प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की हैं।

Every day Deputy CM Brajesh Pathak will talk to some patient himself

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार 22 जून को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश में 'स्वास्थ्य आपका संकल्प सरकार का' भी शुभारंभ किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक से मरीजों का रोज का ब्यौरा मांगा गया है। रोजाना प्रदेश के पांच जिलों के कुछ मरीजों से फोन पर इलाज का फीड बैक लिया जाएगा। इन मरीजों का चयन रैंडम होगा। इसकी जानकारी पहले से किसी को नहीं होगी।

डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से मैं खुद फोन पर सीधे बात कर इलाज के बारे में जानकारी लूंगा और शिकायत मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जो कमियां सामने आएंगी उन्हें दूर करने का काम भी किया जाएगा। बताया कि अस्पताल में मरीज परेशानहाल आते हैं। यदि उन्हें अस्पताल में भी सुविधा व राहत नहीं मिली तो सारे प्रयास बेमतलब होंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले अपेक्षा डॉक्टर व कर्मचारियों के काम के तरीके में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। अब तक मैंने लोहिया, केजीएमयू, सिविल व प्रदेश के कई अस्पतालों का दौरा कर चुका हूं। मरीजों से इलाज के इंतजामों के बारे में जानकारी हासिल की। सभी ने डॉक्टर व कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ की है।

इन मुद्दों पर होगा फोक्स
- मरीजों की भर्ती, मुफ्त दवा व जांच में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है।
- डॉक्टर-कर्मचारियों का मरीज-तीमारदारों के प्रति बरताव कैसा है।
- साफ-सफाई का क्या हाल है।
- कूलर, पंखे और एयर कंडीशन की क्या स्थिति है।
- ओपीडी पंजीकरण।
- ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने का समय।
- डॉक्टरों के वार्ड में राउंड लेने का समय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+