यूपी के एटा में पुलिस वाले ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
एटाः यूपी के एटा में एक पुलिसवाले ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एटा में ये घटना शनिवार को हुई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी पुलिसा वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कोई पति अपनी पत्नी की हत्या कैसे कर सकता है।
इस पूरे मामले पुलिस की ओर से कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बाद की जांच की दिशा तय की जाएगी। पुलिस इस मामले में आरोपी के घर वालों से भी बातचीत करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया चर्च अटैक: पुलिस के मुताबिक, 6 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications