अब मनरेगा मजदूरों को भी मिलेगा EPF का लाभ, खाते में जाएगा पैसा
इलाहाबाद। सरकारी नौकरी करने वाले हों या प्राइवेट संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारी अधिकांश तौर पर सभी को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ मिलता है लेकिन मजदूर वर्ग इस तरह की व्यवस्था से वंचित रहता है। परन्तु अब ऐसा नहीं होगा, मजदूर वर्ग को भी अब ईपीएफ का लाभ मिल सकेगा। मनरेगा योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों को सरकार अब ईपीएफ का लाभ देगी और इस बावत ग्राम विकास विभाग व अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है।

किस तरह होगा काम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के इलाहाबाद कार्यालय के अनुसार मनरेगा मजदूरों के काम के बाद उन्हें जो भुगतान दिया जाना होगा, उनके उसी भुगतान से ईपीएफ अंशदान की कटौती कर ली जायेगी जो मनरेगा मजदूर के ईपीएफ खाते में जमा होगी और इसमें नियमानुसार सरकार भी अंशदान देगी जिससे भविष्य में मनरेगा मजदूर को लाभ मिल सकेगा।
अधिकांश जिलो में सुस्ती
हलांकि मजदूरों को ईपीएफ का लाभ देने के लिए चल रही इस योजना में पूरी तरह से सुस्ती बरती जा रही है । अधिकांश जिलों में अभी तक मजदूरों का न ईपीएफ पंजीकरण हुआ है और न ही उन्हें खाता नम्बर ही आंवटित किया जा सका है। दरअसल सभी जिलों के सीडीओ का ईपीएफ खाता बनाकर भेज दिया गया है और अब जिम्मेदारी सीडीओ पर है कि वह ईपीएफ अंशदान की रकम जमा करे और खाता आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कराये, लेकिन अभी तक जिलों से मनरेगा मजदूरों का विवरण ग्राम्य विकास विभाग तक नहीं भेजा जा सका है।
अब जब जिलों से मजदूरों का पूरा विवरण आगे ही नहीं भेजा जायेगा तो उनके ईपीएफ को पंजीकरण कर उन्हें खाता नम्बर कैसे मिल सकेगा। फिलहाल नया वर्ष मनरेगा मजदूरों के लिये अच्छी खबर लेकर आया है और वह इस योजना के क्रियान्वयन के साथ ईपीएफ का लाभ पा सकेंगे।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications