वायरल हुई थी एक्सप्रेस-वे पर 50 फिट अंदर धंसी कार की फोटो, जांच में सामने आई ये सच्चाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में गाड़ी धंसने के मामले में बुधवार को जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच रिपोर्ट में निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते सड़क धंसने की बात सामने आई है। इसमें निर्माण कंपनी पीएनसी का नाम सामने आया है। जांच एजेंसी ने औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडीए) को जांच रिपोर्ट सौंपी दी है। बता दें कि ये हाईवे सपा सरकार के शासनकाल में बना था जिसके बाद सड़क धंसने के चलते समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की काफी फजीहत हो रही थी।

enquiry report founds ignorance by construction company in agra expressway

जांच रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन बारिश के पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम ना होने से के कारण धंसी थी। साथ ही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्धारित मानक से पाइप लाइन न डालने से सर्विस लेन धंसने को वजह बताई गई है। आपको बता दें कि 31 जुलाई को आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन में 50 फीट अंदर कार धंस गई थी। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने कार सवारों को सुरक्षित निकाल लिया था। हालांकि कार बड़े ही अजीबो-गरीब तरीके से धंसी थी जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और लोगों ने अखिलेश सरकार की खूब खिंचाई की थी।

मुंबई से कार खरीद कर आ रहे थे लोग
बता दें कि जो कार हाईवे में धंसी थी उसमें चार लोग सवार थे। ये चारों लोग मुबंई से कार खरीद कर कनौज जा रहे थे। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे सर्विस रोड के पास थाना डौकी क्षेत्र में करीब 50 फीट अंदर धंसी सड़क में जा गिरी। वो तो गनीमत रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बचा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+