Election Results 2023: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, चल रही है कमल की आंधी, कांग्रेस दे रही EVM को दोष
Election Results 2023: निर्वाचन आयोग द्वारा देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना का कार्य किया जा रहा है। चार में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अब तक के रुझानों में आगे चल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुमत की तरफ बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी को देखकर नेता गदगद नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा भी जीत को लेकर बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल है।

विधानसभा चुनाव मतगणना के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस जब जीतती है तो मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को खराब बताती है। और कांग्रेस जब भारतीय है तो कहती है कि एवं में खराबी है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब कांग्रेस ने चुनाव जीता था तो सब कुछ ठीक था और 2018 में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने के बाद भी सब कुछ ठीक था।
उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। इन राज्यों से अब कांग्रेस का सफाया हो गया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस शानदार जीत का श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। चुनाव में जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को समर्थन दिया गया है।
तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications