Election Result News: नतीजों के बीच यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया ये बड़ा बयान
Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का काम हो रहा है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाते दिख रही है। इन नतीजों को लेकर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि जनता के आशीर्वाद से हम सभी राज्यों में सरकार बनाएंगे।

चुनावी राज्यों की मतगणना को लेकर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि, राज्य मंत्री और बीजेपी नेता स्वतंत्र देव सिंह का कहना है, ''...मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक सभी राज्यों में जनता के आशीर्वाद से हम सरकार बनाएंगे।''।
#WATCH | Lucknow, UP: State Minister and BJP leader Swatantra Dev Singh says, "...In all the states from Madhya Pradesh to Rajasthan, with the people's blessings, we will form the government..." pic.twitter.com/uFu3FAedSK
— ANI (@ANI) December 3, 2023
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत चार राज्यों में हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का काम जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाती दिख रही है।
हालांकि इन आंकड़ों में अंत तक बदलाव हो सकता है। लेकिन शुरुआती रुझान कांग्रेस के लिहाज से अच्छे संकेत नहीं है। कांग्रेस पिछली बार से भी कम सीटें हासिल करती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications