Election Result 2023: क्या अखिलेश यादव ने एमपी में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल? जानिए SBSP ने क्यों दी मुबारकबाद
Election Result 2023: देश में 2024 से पहले होने वाले आम चुनाव से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। इनमें से पांच राज्यों के मतों की गिनती अपने अंतिम चरण में है। चार में से तीन राज्यों में बीजेपी तो एक में कांग्रेस की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस बीच तीन राज्यों में हुई कांग्रेस की हार को लेकर ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि घमंडिया गठबंधन का घमंड 2024 से पहले ही जनता ने तोड़ दिया है।

एसबीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि, चार राज्यों में मतगणना के बाद अब स्थिति लगभग साफ हो गई है। देश में बन रहे घमंडिया गठबंधन का घमंड जनता ने चकनाचूर कर दिया है। ये लोग पीएम मोदी को हराने चले थे। उससे पहले ही इनका अहंकार इनको ले डूबा।
राजभर ने कहा कि देश की जनता घमंडिया गठबंधन से मुक्ति रहना चाहती है और एनडीए के साथ रहना चाहती है। घमंडिया गठबंधन का अहंकार खत्म हो गया है। जनता का विश्वास एनडीए के साथ है। सपा ऐसे ही एनडीए की मदद करती रहे उनको शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।
भले ही यह परिणाम चार राज्यों का हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव 2024 पर भी साफ असर पड़ेगा। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि देश के चार राज्यों में चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे।
परिणाम आने के बाद यदि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में सफल हो जाती है तथा मध्य प्रदेश में अपनी सरकार को बचा लेती है तो उन राज्यों के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications