Election Result 2023: चुनावी नतीजों पर बोलीं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह- पीएम मोदी पर जनता का विश्वास
Election Result 2023: पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद शनिवार को चार राज्यों में मतगणना का काम हो रहा है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनाते दिख रही है। इन रुझानों को लेकर यूपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह ने कहा है कि जनता ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

स्वाती सिंह ने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। तमाम एक्जिटपोल और चुनाव पूर्व अनुमानों को झुठलाते हुए भाजपा रूझानों में आगे चल रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के विश्वास को जताता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी चुनाव की दृष्टि से जनसेवा नहीं करती है। यह सतत् हर वक्त जनता की सेवा में लगी रहती है। आज जनता भाजपा के सेवा भाव और राष्ट्र सेवा की भावना को समझ चुकी है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियां सिर्फ चुनावी दृष्टि से जनता को छलने के लिए चुनाव में जाती हैं। अब जनता छलने वाली नहीं रह गयी है।
स्वाती सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्वहित के लिए देश को भी बेचने का काम कर सकती है। आतंकवादियों के साथ भी देने में उसको गुरेज नहीं होता। कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता आतंकवादियों को बचाने के लिए मुकदमा लड़ते हैं। इन सब बातों से जनता वाकिफ है। वह समझ चुकी है कि भाजपा ही देश की तरक्की के लिए काम कर सकती है। इस कारण जनता ने भाजपा का साथ दिया है।
गौरतलब है कि देश के चार राज्यों में मतदान के बाद रविवार को मतगणना हो रही है। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बनाई है तो तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है।
भले ही यह परिणाम चार राज्यों का हो लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इससे लोकसभा चुनाव 2024 पर भी साफ असर पड़ेगा। इतना ही नहीं राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि देश के चार राज्यों में चुनाव परिणाम आज आ जाएंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications