योगी के मांद में घुसकर भूपेश बघेल ने चौंकाया, क्या BJP भी करेगी पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन ?

लखनऊ, 26 फरवरी: उत्तर प्रदेश में चुनाव अपने पूरे शबाब पर है। चुनावी फिजा में हर दल की तरफ से एक दूसरे पर निशाने तो साधे जा रहे हैं लेकिन इसी सियासी तपिश में चुनावी रंग भी देख रहे हैं। चुनाव में प्रचार के लिए उत्तरे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अचानक ही योगी की मांद में घुसकर सबको चौंका दिया। वहीं दूसरी ओर सपा और बसपा की तरफ से पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा उठाने के बाद अब बीजेपी इसको लेकर अपने सियासी नफे नुकसान का आंकलन कर रही है। सूत्रों की माने तो चुनाव के बाद यदि बीजेपी की सरकार बनी तो यह मुद्दा और गरमाने की उम्मीद है।

यूपी चुनाव

सियासत के कई रंग, अचानक गोरख नाथ मंदिर क्यों पहुंचे बघेल

विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों के नेता जीत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना करते देखे जा रहे हैं। कांग्रेस के लिए यूपी चुनाव में प्रचार कर रहे छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल गोरखपुर पहुंचे तो योगी के गढ़ में उनके मठ गोरखनाथ मंदिर भी गए। वहां उन्होंने गोरखनाथ बाबा की पूजा कर आशीर्वाद लिया और यूपी में कांग्रेस की प्रचंड जीत की कामना की। कहा कि गोरक्षनाथ पीठ भारत के समरसता और भाईचारे की संस्कृति का ध्वजवाहक है।

बीजेपी

क्या बीजेपी को परेशान कर रहा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा

यूपी चुनाव में इस बार आवारा पशुओं के साथ ही पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा भी जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस की सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन को लागू करने की पहल के बाद अब बीजेपी शासित राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी जोर पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यूपी में चुनाव को देखते हुए अभी सपा और बसपा ने मतदाताओं से वादा किया है कि चुनाव में यदि सरकार बनी तो वो सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। लेकिन इसका असली सच तो चुनाव के बाद ही सामने आएगा।

राहुल गांधी

आखिर पर्यटन पर दिख ही गए राहुल गांधी

यूपी में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। पहले चार चरणों में गायब रहे राहुल गांधी पांचवें चरण में अमेठी में प्रचार करते दिखायी दिए। उनकी मौजूदगी को लेकर बीजेपी ने निशाना साधा और कहा कि पहले ही इस बात को कहा जा रहा था कि राहुल यूपी में राजनीतिक पर्यटन पर आते हैं। इसलिए चार चरणों में गायब रहने के बाद अचानक अमेठी में वह दिखायी दे रहे हैं। अमेठी के बाद वह फिर वापस लौट जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के उपर पूरे देश में प्रचार की जिम्मेदारी है। चुनाव पांच राज्यों में हो रहे हैं लिहाजा वह दूसरे राज्यों में व्यस्त थे। वहां चुनाव निपटने के बाद अब यूपी का रुख किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+