UP में पहले चरण के चुनाव से पहले कई अफसरों के तबादले, EC ने दिया आदेश

उत्तर प्रदेश में कल पहले चरण का मतदान होना है, लेकिन वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने प्रदेश में कई अफसरों के तबादले के आदेश दे दिए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कल पहले चरण के लिए मतदान होना है। कल वोटिंग से पहले आज चुनाव आयोग ने प्रदेश के कई अफसरों के तबादले के आदेश दे दिए हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के एक्साइड कमिश्नर भाव नाथ को तबादला कर उनकी जगह मृत्युंजय कुमार को नया एक्साइज कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश में 2 आईजी, 2 डीआईजी, 4 डीएम और 6 एसपी के भी तबादले के आदेश जारी कर दिए गए।

Election Commission orders transfer of Uttar Pradesh Excise Commissioner Bhav Nath, 2 IGs, 2 DIGs, 4 DMs & 6 SPs

चुनाव आयोग ने बहराइच के डीएम अजय दीप सिंह को हराकर अभय को नया पदभार दिया। वहीं कन्नौज के डीएम जय प्रकाश सागर को हटाकर अशोक चंद्रा को पदभार दिया गया। वहीं देवरिया के डीएम अबरार अहमद को हटाकर अनीता श्रीवास्तव को नया डीएम बनाया गया है।

Election Commission orders transfer of Uttar Pradesh Excise Commissioner Bhav Nath, 2 IGs, 2 DIGs, 4 DMs & 6 SPs

वहीं सोनभद्र के प्रमोद कुमार उपाध्याय को हटाकर चंद्र भूषण सिंह को जिम्मेदरी सौंपी गई है। वहीं गोरखपुर रेंज और आजमगढ़ रेंज के डीआईजी का तबादला कर दिया गया। जबकि बरेली के आईजी और वाराणसी के आईजी का तबादला कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+