VIDEO: यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार नहीं दिखना चाहिए ये...
जिला प्रशासन ने भी सभी प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव प्रचार सामग्री में ये होगा तो प्रत्याशियों पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर। इस बार निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से एक नई गाइड लाइन जारी की गई है। जिसमे साफ तौर पर देश में चलाए जा रहे स्वच्छ मिशन और एनजीटी के आदेशों की झलक देखने को मिल रही है। इस बार कानपुर नगर निगम चुनाव का नजारा कुछ बदला-बदला नजर आने वाला है। एक तरफ जंहा प्रत्याशियों ने निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने चुनाव से संबंधित कई कड़े नियम भी लागू किए हैं। माजरा कुछ यूं है कि इस बार निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों को अपने प्रचार के दौरान प्लास्टिक सामग्री के उपयोग की पाबंदी लगा दी है। वहीं जिला प्रशासन ने भी सभी प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि अगर चुनाव प्रचार सामग्री प्लास्टिक की होगी तो प्रत्याशियों पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कानपुर के डीएम ने राज्य निर्वाचन आयोग और एनजीटी के आदेश मिलने के बाद सख्त रुख अपनाते हुए सभी प्रत्याशियों को हिदायत दी कि चुनाव में प्रचार सामग्री में प्लास्टिक उपयोग ना करे, नहीं तो आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications