Election 2024: ओपी राजभर का बड़ा दावा, इस दिन शपथ लेंगे पीएम मोदी, कहा- गरीब, किसान, नौजवान सभी लोग खुश

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब राजनीतिक दलों और जनता की निगाह 4 जून को होने वाली मतगणना पर है। किसी बीच सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है।

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ओमप्रकाश राजभर द्वारा दावा किया गया कि भाजपा शासन में गरीबों, किसानों और नौजवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

election-2024-op-rajbhar-makes-a-big-claim-pm-modi-will-take-oath-on-june-8

यही कारण है कि जनता ने इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हुए वोट किया है। मोदी राज में देश के 80 करोड लोगों को अनाज दिया जा रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा कोई अन्य योजनाएं चलाई जा रही है जिनका लाभ जनता मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड योजना के तहत मोदी जी ने 5 लाख रुपए लोगों के इलाज के लिए दिया। जबकि कांग्रेस सरकार में घर का कोई सदस्य बीमार पड़ता था तो संपत्ति बेचनी पड़ती थी। ऐसे में आयुष्मान कार्ड का लाभ लोगों को मिल रहा है।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि मोदी जी ने संसद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण बिल पास करवाया। ऐसे में मोदी और योगी सरकार द्वारा लोग योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं और इसी के चलते लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया।

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या ऐसा कहीं लिखा गया है क्या की सरकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम परिवार नहीं उठा सकते हैं।

ऐसे में उन्होंने दावा किया कि देश के गरीब, किसान और नौजवान द्वारा एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को खुलकर वोट किया गया। इन लोगों के वोट के चलते ही एनडीए बहुमत हासिल करते हुए तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+