यूपी: लूट का विरोध करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने की बुजुर्ग दंपति की हत्या
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति के विरोध करने पर उन्हें बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने दोनों के सिर पर ईंट से वार कर उनकी हत्या कर दी। सूचना के एक घण्टे बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

ये है मामला
मामला कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र का है। बिरतिया मोहल्ले में रामकिशन (55) अपनी पत्नी विशुना (50) के साथ घर में अकेले रहते थे। बता दें कि रामकिशन ने अपनी पुत्री अजिता की शादी कर दी थी और एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की और दोनों की हत्या कर दी।

नहीं खुला था दरवाजा
सुबह सफाई कर्मी उनके घर पहुंचा और कूड़ा डालने के लिए आवाज लगाई। लेकिन काफी देर तक किसी न दरवाजा नहीं खोला। तो उसने आसपास लोगों से पूछताछ की। बता दें कि पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो रामकिशन और विशुना जमीन पर मृत पड़े थे।

फॉरेंसिक विभाग ने लिए साक्ष्य
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के साथ जिले के आला अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस की टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। सुराग की तलाश में खोजी कुत्तों को भी मौके पर लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications