जेठ ने किया छोटे भाई की बीवी से रेप, हत्या कर लगा चिल्लाने

जेठ ने बताया कि छोटे भाई की बीवी कोमल से उसके वर्षों से अवैध संबंध थे। जेठ का कारोबार चौपट हो गया था जिसका जिम्मेदार वो कोमल को मान रहा था।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसके जेठ ने गला दबाकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही बाहर जाकर महिला की हत्या का शोर मचाते हुए लोगों को बरगलाने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सहित महिला के पति और दो अन्य भाइयों को हिरासत में ले लिया। घर में नग्न अवस्था में बरामद हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घर में घुसे जेठ ने की रेप-मर्डर की साजिश

घर में घुसे जेठ ने की रेप-मर्डर की साजिश

कोतवाली के नंदराम चौक पर उमेश वर्मा का परिवार रहता है। उमेश बजाजा बाजार में बर्तन की दुकान पर काम करता है। घर में उसके साथ उसके छोटे भाई विकास और भरत उसके साथ रहते हैं और बड़ा भाई संजय अपने परिवार के साथ शीश महल में रहता है। उमेश के अनुसार, आज वह अपने काम पर चला गया था। विकास और भरत ने बताया कि उमेश के जाने के बाद बड़ा भाई संजय घर पर आया और अपने साथ लाए क्वार्टर से शराब पीने बैठ गया। इसके बाद उसने उन्हें भी सौ-सौ रूपये देकर शराब पीने के लिए भेज दिया। इस दौरान घर पर उमेश की पत्नी कोमल और संजय अकेले रह गए।

बेड पर नग्न पड़ी थी कोमल की लाश

बेड पर नग्न पड़ी थी कोमल की लाश

बताया जाता है कि इसके करीब एक घंटे बाद उसने कोमल के घर से बाहर निकल कर चिल्लाना शुरू कर दिया कि किसी ने कोमल की हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी कोमल के कमरे में पहुंचे तो उसकी लाश बेड पर पड़ी थी, शव के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे का नजारा देख पड़ोसी सन्न रह गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शव पर तौलिया डाला और घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के पति को दी। जिसके बाद करीब सवा बारह बजे कोमल का पति उमेश भी बदहवास हालत में घर पहुंचा।

जेठ के साथ पूरा परिवार हिरासत में

जेठ के साथ पूरा परिवार हिरासत में

सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संजय से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगलते हुए दुष्कर्म के बाद कोमल की हत्या की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल कोमल का कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने कोमल के पति उमेश, आरोपी जेठ संजय व अन्य दोनों भाइयों विकास और भरत को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

'कोमल ने बर्बाद कर दिया था मेरा परिवार'

'कोमल ने बर्बाद कर दिया था मेरा परिवार'

पुलिस की पूछताछ में आरोपी जेठ संजय ने बताया कि उसके कोमल से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे। पेशे से सुनार संजय के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में उसका कारोबार चौपट हो गया था। जिसके बाद सिकंदराबाद में एक तांत्रिक से मिला जिसने उसे बताया कि कोमल ने उसके कामकाज पर टोटका करा दिया है। आरोपी के अनुसार आज वह कोमल के घर पहुंचा और घर में मौजूद दोनों भाइयों को रूपये देकर शराब पीने भेज दिया। जिसके बाद उसने कोमल के विरोध करने के बावजूद उसके कपड़े डाले और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या में किसी अन्य के शरीक होने से इंकार किया है।

पूरा परिवार संदिग्ध
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उमेश के सिवा उसके तीनों भाई सुनार का काम करते हैं। लेकिन चारों भाई नशे के आदी हैं। शराब पीकर आए दिन किसी न किसी से विवाद करना उनका काम है। वहीं आरोपी संजय भी विवाहित है जिसका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी को हिरासत में लिया है। वहीं उमेश के भी दो बच्चे 3 वर्षीय वासू और 1 वर्षीय गौरी बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+