गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर कार-टैंकर की भीषण टक्कर, 8 लोगों की मौत
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे पर देवपुर चौक के पास कार और टैंकर में टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में चालक सहित कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की शिनाख्त अब्दुल हफीज निवासी जुगौली के रूप में हुई है। वहीं सात लोग नेपाल के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार लोगों में किसी का सर कटा तो किसी का हाथ ही कट कर दूर जा गिरा।

इंडिगो कार (यूपी 53 सीटी 7202) गोरखपुर के वसीम खान की बताई जा रही है। वह गोरखपुर से यात्रियों को लेकर सोनौली की ओर जा रही थी और टैंकर (यूपी 52 टी 4377) सोनौली से गोरखपुर की ओर निकला था। देवपुर के पास दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें कार चालक अब्दुल हफीज, दो बच्चे, एक महिला और पांच पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। ये सातों लोग नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पहचानपत्रों के आधार पर शिनाख्त की जा रही है दस्तावेज मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं इस हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर चालक नशे में था। उसके साथ दो महिलाएं भी बैठी थीं। खलासी टैंकर चला रहा था। हादसे के बाद सभी टैंकर छोड़ फरार हो गए है ।












Click it and Unblock the Notifications