VIDEO: देखते ही देखते जमीन में समा गया दुर्गा मंदिर, देखने वाले रह गए सन्न

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में नगर पालिका का भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार से भगवान का घर भी अछूता नहीं रहा। यहां शनिवार को अचानक पाइप लाइन में पानी आने से वर्षों पुराना दुर्गा मंदिर भूमि में समा गया जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। हादसे में एक मासूम बच्ची जख्मीं हो गई। उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया है। लोगों की मानें तो पानी के लीकेज होने की सूचना पालिका कर्मचारियों को दी गई थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया क्योंकि वर्षो से बंद पड़ी पाइप लाइन में अचानक से पानी बहने लगे तो खतरे की तो घण्टी बजेगी।

durga temple gets into the land in farrukhabad

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारबाडी में 18 साल पहले बनाए गए दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर है। मंदिर के नीचे नगर पालिका की सालों पुरानी नलकूप पाइप लाइन है जो बीते काफी सालों से बंद पड़ी थी। इसे कुछ दिन पूर्व ही ठीक कर सप्लाई चालू कराई गई थी लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों ने पाइप लाइन की चेकिंग नहीं की और सप्लाई चालू होने के बाद हुए जल रिसाव ने पास के ही दुर्गा मंदिर की नीव को खोखला कर दिया और वह जमीन में धंस गया। मंदिर धंसने से 4 वर्षीय आराध्या पुत्री सूरज जख्मी हो गई जिसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर पालिका के नलकूप के जलभराव की शिकायत पूर्व में की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई ना होने से मंदिर भूमि में समा गया। यह मंदिर 10 फीट धंसने से उसके अंदर मौजूद बच्ची भी गिर गई। उसको स्थानीय लोगों ने सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला और असप्ताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ वर्षो पहले जिस स्थान पर मन्दिर का निर्माण कराया गया था उस स्थान पर कुआँ हुआ करता था लेकिन उसमे कूड़ा और मिट्टी डालकर बन्द कर दिया था। उसके बाद उसी के ऊपर दुर्गा मंदिर का निर्माण करा दिया था। लेकिन एक तो पुराना कुआँ दूसरी तरफ नगर पालिका की पाइप लाइन से पानी उसी कुँए में जाता रहा और कुंए की मिट्टी धंसने से मंदिर उसी कुंए में धंस गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+