130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी, गिरे ताजहमल के दो गुलदस्ता पिलर

Recommended Video

    Taj Mahal की मीनारें गिरीं, Rain Storm से मची तबाही । वनइंडिया हिंदी

    आगरा। उत्तर प्रदेश स्थित आगरा में बुधवार शाम बदले मौसम में किसी को नहीं बख्शा। एक ओर जहां शहर का सामान्य यातायात इससे प्रभावित रहा वहीं रेल यात्री भी फंस रहे। आगरा से गुजरने वाली 15 गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। इस आंधी का असर ताजमहल पर भी पड़ा। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी के चलते ताजमहल के रॉयल गेट और दक्षिणी गेट के दो गुलदस्ता पिलर गिर गए। ताज के फोरकोर्ट में एक नीम का पेड़ भी गिर पड़ गया। इस आंधी से स्मारक के भीतर हुए नुकसान को ASI की टीम बुधवार को नहीं तेज हवा, अंधेरे और बारिश की वजह से नहीं जांच सकी। टीम आज स्मारक की जांच करेगी।

    रॉयल गेट पर गिरा पिलर

    रॉयल गेट पर गिरा पिलर

    बता दें कि रॉयल गेट पर 11 गुंबगों के पास लगा गुलदस्ता पिलर तेज हवाओं के चलते उखड़ गया और नीचे जा गिरा। गनीमत थी कि ताज को आंधी के समय ही खाली करा लिया गया था। जब यह पिलर गिरा तो उस वक्त आसपास कोई नहीं था। छत के नीचे सिर्फ कर्मचारी खड़े थे।

    हुआ तेज धमाका

    हुआ तेज धमाका

    यह पिलर जब नीचे गिरा तो काफी तेज धमाका हुआ। नीचे के पत्थर भी टूट गए और विकलांगों के लिए बनाया गया रैंप भी टूट गयाा। गिरने के बाद पिलर के पत्थर दूर दूर तक फैल गए। दक्षिणी गेट पर भी कुछ ऐसा ही नुकसान हुआ।

    दक्षिणी गेट पर गिरा पिलर

    दक्षिणी गेट पर गिरा पिलर

    रॉयल गेट जैसा हाल दक्षिणी गेट पर भी हुआ। यहां गुलदस्ता पिलर गिर गया। हालांकि वो नीचे जमीन पर नहीं गिरा बल्कि छत पर ही रुका रह गया। स्मारक के कई पत्थर टूटे हैं जिनकी जांच आज की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+