यूपी: मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कन्नौज। डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कन्नौज में डॉक्टरों की लापरवाही से एक प्रसूता की जान चली गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत हुई।

Due to doctor negligence, newly married woman died in hospital

दरअसल मामला कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का है जहां एक प्रसूता की मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताया जा रहा है। कोतवाली तिर्वा क्षेत्र के ग्राम रतापुर्वा निवासी ममता को परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया लेकिन डाक्टरों ने उसको भर्ती नहीं किया और मरीज को बाहर भगा दिया। जब परिजनों ने प्रसूता के साथ गेट पर ही बैठकर डिलीवरी की बात कही फिर डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया।

Due to doctor negligence, newly married woman died in hospital

इलाज के लिए प्रसूता की हालत और बिगड़ती जा रही थी। लेकिन डाक्टरों ने उसको भर्ती नहीं किया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और महिला की मौत का जिम्मेदार डॉक्टरों की लापरवाही बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया तो वहीं सीनियर डॉ. ज्ञानेन्द्र ने बताया कि महिला में हिमोग्लोबिन कम था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+