जम्मू कश्मीर में बर्फ की चट्टान गिरने से खाई में गिरी सेना की गाड़ी, मथुरा का जवान हुआ शहीद

कल सतेंद्र ड्यूटी पर तैनात होकर अपने अन्य साथियों के साथ गस्त पर निकला ही था कि अचानक कार्रवाई के समय बर्फ की एक चट्टान गाड़ी पर आ गिरी जिससे गाड़ी समेत सवार तीन जवान खाई में जा गिरे।

मथुरा। सरहद पर देश की रक्षा में तैनात एक लाल शहीद हो गया। जम्मू कश्मीर-लेह में एक कार्रवाई के दौरान सेना की गाड़ी खाई में जा गिरी और घटना में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान मथुरा का रहने वाला था। जैसे ही इसकी खबर गांव में पहुंची तो कोहराम मच गया।

जम्मू कश्मीर में बर्फ की चट्टान गिरने से खाई में गिरी सेना की गाड़ी, मथुरा का एक जवान हुआ शहीद

रोता बिलखता परिवार मथुरा के थाना फरह इलाके के बेगमपुर दफौला का रहने वाला है। 25 साल का सतेंद्र भारतीय थल सेना में जवान था और बीते वक्त जम्मू कश्मीर में तैनात था लेकिन बहादुरी से देश की सेवा में मुस्तैद जवान की कल दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। शनिवार को सतेंद्र ड्यूटी पर तैनात होकर अपने अन्य साथियों के साथ गस्त पर निकला ही था कि अचानक कार्रवाई के समय बर्फ की एक चट्टान गाड़ी पर आ गिरी जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी और गाड़ी में सवार तीन जवान खाई में जा गिरे।

घटना की जानकारी मिलते ही आर्मी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और खाई में गिरे सभी जवानों को बहार निकाला गया, घायल हालात में मिले जवानों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन शहीद सतेंद्र बच न सका और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना शहीद सतेंद्र के गांव पहुंची तो पिता के सब्र का बांध टूट गया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद सतेंद्र 2011 में आर्मी में भर्ती हुआ था और तभी से आर्मी में रहकर देश की सेवा कर रहा था। सुरंद्र को पहले राजस्थान के कोटा में पोस्टिंग मिली थी और उसके बाद जम्मू कश्मीर के लेह में देश की सेवा करने का मौका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+