Video: शराब के नशे में सांप से 'खेल', युवक का मौत से मेल, यूपी के देवरिया की घटना

Deoria Snake Bite Video Viral: बड़े बुजुर्गों ने हमेशा से एक बात कही है कि जहां सांप दिखे, वहां से रास्ता बदल लेना चाहिए, लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक शराबी युवक को यह बात समझ नहीं आई, जिसके बाद सांप से खेल उसे भारी पड़ गया।

शराब के नशे में सांप से खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सांप को हाथ में लेकर उससे खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं युवक खुद को महाकाल का अवतार भी बता रहा था, जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Deoria Snake Bite

'सांप का काटा पानी भी नहीं मांगता' यह कथन देवरिया में एकदम सटीक साबित हुई है। जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवक रोहित जायसवाल, जो कि देवरिया के अहिरौली गांव का रहने वाला था, उसने शराब के नशे में सांप को पकड़ लिया और फिर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया।

सांप से खेल में युवक की मौत

चौंकाने वाले वीडियो में युवक शराब के नशे में धुत है और सांप को हाथ से पकड़ा हुआ है। इतना ही नहीं सांप से खेल रहा है, जिसमें कभी वो सांप को हाथ से गोल-गोल घूमा रहा है तो कभी मुंह के पास लाकर जीभ पर डसवाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।

खुद को बताया महाकाल का अवतार

युवक वीडियो में खुद का महाकाल का अवतार बता रहा है और सांप के साथ खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। इसी दौरान युवक को सांप ने काट लिया, जिसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो को जिसने भी देखा वो सन्न रह गया।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। मृतक रोहित 6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और घर में भाभी के साथ रहता था। वायरल वीडियो शनिवार की रात का बताया जा रहा है, जब युवक ने सांप को पकड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+