यूपी पुलिस के सिपाही ने बीच सड़क पर की शर्मनाक हरकतें, देखिए वीडियो
सुरक्षा करने की जिम्मेदारी को छोड़कर यूपी पुलिस का एक सिपाही खुद सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन गया। देखिए वीडियो।
झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि जनता के बीच वैसे भी अच्छी नहीं मानी जाती। आए दिन कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है जिससे यूपी पुलिस शर्मसार होती है। झांसी में भी यूपी पुलिस की छवि को धूमिल करनेवाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने शराब पीकर दिनदहाड़े जमकर उत्पात किया। नशे में धुत्त सिपाही का तमाशा देखने के लिए लोग सड़कों पर जमा हो गए। उन्होंने सिपाही की तस्वीरें खींची और वीडियो बनाया।

झांसी में जीवन शाह रोड पर यूपी पुलिस का एक सिपाही शराब पीकर भूल गया कि उस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह सिपाही खुद सुरक्षा व्यवस्था के लिए खतरा बन गया। नशे में धुत्त होकर सड़क पर उत्पात मचाने लगा तो डायल 100 को खबर मिली। पुलिसवाले मौके पर पहुंचकर सिपाही को कंट्रोल करने में लग गए। लेकिन वह नशे में इस कदर चूड़ था कि बहुत देर तक वह काबू में नहीं आया।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि यह सिपाही किस तरह से अपने हाथ-पैर चला रहा है। जो भी उसके पास आ रहा है, वह उसको किक मारने की कोशिश कर रहा है। किसी तरह से वह पुलिसवालों ने उसे काबू में किया और डायल 100 की वैन में बिठाकर ले गए। आप भी देखिए वीडियो -












Click it and Unblock the Notifications