वर्दी पहन सड़क पर लोटता रहा पुलिसवाला, फिर कूड़े में घुस के सो गया, देखें VIDEO

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले के बस स्टैंड के पास एक खाकी धारी शराब के नशे में इतना टल्ली हो गया की वो घंटो जमीन में वर्दी पहने लोटता रहा। इतना ही नहीं वह वर्दी पहने शराब के नशे में चौराहे में हंगामा करता रहा और जब नशा हद से ज्यादा चढ़ गया तो मयखाने के बाहर ही सो गया। वर्दी की इस कारगुजारी को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया।

drunk policeman ruckus before wine shop

एक तो वर्दी का नशा हर नशे पर भारी पड़ता है लेकिन जब इस पर शराब का भी नशा हो तो कानून कि धज्जियां उड़ना तय है। अब इस कानून के रखवाले को जरा गौर से देखिये जो शराब के नशे में वर्दी की ही लाज को भूल गया। वर्दी पहने यह पुलिसवाला नशे में इतना टल्ली हो गया कि वो कभी उठा-कभी गिरा और आखिर में यही जमीन को बिस्तर बनाकर सो गया। राम सुरिष्ट नामक यह वर्दीधारी जब शराब का नशा सिर चढ़ कर बोला तो वर्दी भी दागदार हो गई। बैच अलग गिरा और यूपी पुलिस के बैच अलग गिरे। आखिर में यह बस स्टैंड के पास स्थित मयखाने के पास पड़े कूड़े में ही सो गया। खबर लिखने तक अभी तक पुलिस का कोई जवान इसकी मदद के लिए नही पंहुचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+