कान्हा की नगरी में ड्रीम गर्ल का ड्रीम क्या, पॉलिटिक्स के जय-वीरू और गब्बर कौन? जानिए ड्रीम गर्ल का जवाब
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल की नाम से फेमस मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पर बीजेपी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इन दिनों वे अपने चुनावी अभियान मे पूरी तरह से व्यस्त हैं। अपने एक और नए कार्यकाल की तैयारी के बीच वे मथुरा की सियासी समीकरण बारीकी से ऑब्जर्ब कर रही हैं।
सांसद हेमा मालिनी ने इस बीच कुछ अहम सवालों को उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। उन्होने इस बात का भी जिक्र किया कि अगले पांच वर्षों में नई सरकार से वे मथुरा की लिए क्या अपेक्षा रखती हैं और जिले के विकास में कौन- कौन से उनकी प्राथमिकता पर होगा।

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हेमा मालिनी अपनी चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रही हैं। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान फिल्म शोले के किरदारों से मुथरा की राजनीति में दखल रखने वाले कुछ राजनीतिक लोगों जिक्र किया। बिना नाम लिए हेमा कहा कि राजनीति का गब्बर कौन है और वो सियासत में किसे 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर' का स्थान देती हैं।
हेमा मालिनी ने मथुरा के विकास की उपेक्षा के लिए विपक्षी दलों को जमकर कोसा। वहीं खुद को बाहरी कहे जाने पर उन्होंने जो लोग मुझे प्रवासी कहते हैं उन्होंने खुद मथुरा के लिए क्या किया है। वो सिर्फ शिकायत करने कमियां ही ढूंढने का काम करते हैं, ये ऐसे लोग हैं, जिन्होंने दशकों से मथुरा की उपेक्षा की।
हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश के विकास लिए निरंतर काम कर रहे हैं। ये दोनों राजनीत में 'जय- वीरू' के जोड़ी से कम नहीं है। जबकि विपक्ष जिस तरह से फर्जी आरोपों के जरिए राजनीति करना चाह रहा है, वो किसी गब्बर की भूमिका से कम नहीं है। वहीं कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से हल्की बातें करते हैं उससे तो यही लगता है कि वे 'राजनीति में अंग्रेजों के जमाने के जेलर' की भूमिका कुछ अधिक नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications