गोरखपुर ऑक्सीजन कांड में फरार डॉक्टर सतीश ने किया सरेंडर
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हादसे में आरोपी डॉक्टर सतीश ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जारी किया था वारंट
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में जिस तरह से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तमाम बच्चों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई है, उसके बाद एक-एक करके आरोपियों की गिरफ्तारी की सिलसिला जारी है। अस्पताल में हुई इस घटना में लंबे समय से फरार चल रहे है डॉक्टर सतीश ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। डॉक्टर सतीश की गिरफ्तारी का कोर्ट ने जारी किया था वारंट, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications