अंबेडकर की जगह अब आंबेडकर होगा नाम, यूपी विधानसभा ने पास किया प्रस्ताव
आगरा। अब आगरा विश्वविद्यालय का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा जाना जाएगा। यूपी राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन कर आगरा के डॉ़ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का नाम सही कर 'आंबेडकर विश्वविद्यालय' कर दिया गया है। इसका सुझाव राज्यपाल राम नाईक दिया था। शुक्रवार को विधानसभा ने यूपी राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम संशोधन विधेयक-2017 को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को बताया कि यह संसोधन माननीय राज्यपाल राम नाईक के सुझाव पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान के पृष्ठ संख्या 254 पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के हिंदी में हस्ताक्षर हैं। जिसमें उन्होंने आंबेडकर शब्द का इस्तेमाल किया है। ऐसे में आगरा विवि का नया नाम डॉ़ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कर दिया गया है।
आपको बता दें कि 5 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यूपी के गवर्नर राम नाईक और एनएसए अजित डोभाल के साथ आगरा यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। राष्ट्रपति आगरा विवि के 83वें दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट आए थे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद आगरा यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की है।
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications