यूपी में अपराध: कुशीनगर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, सीतापुर में पंचायत सदस्य की हत्या

कुशीनगर। यूपी का कुशीनगर दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से दहल गया। बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से भून दिया। बिहार सीमा से सेट समउर बाजार में करीब चार बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। शोर मचाने पर मछली विक्रेता को भी भून दिया। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। सीतापुर में एक पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगा दिया है।

Double murder in Kushinagar and BDC member killed in Sitapur

यूपी की योगी सरकार बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षियों के निशाने पर है। वहीं रोज-रोज हो रही वारदात से प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुशीनगर के समउर बाजार में बिहार के गोपालगंज क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मछली विक्रेता ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसके सीने में भी गोली उतार दी और भाग गए। पुलिस को सूचना मिली तो दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से बाजार के व्यापारी और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर एसडीएम और एसपी फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को इंसाफ का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Double murder in Kushinagar and BDC member killed in Sitapur

दूसरी घटना सीतापुर में हुई जहां हरगांव थाना क्षेत्र में पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मजरा मानिकपुर निवासी पंचायत सदस्य संतोष को हरदासपुर गांव के पास गोली मारने के बाद हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई अजय पाल सिंह ने चार लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें बना दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित ने कहा कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हैं लेकिन स्थानीय लोग अवैध संबंध की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+