वृंदावन में नवजात बच्ची को खा गए कुत्ते, देखकर लोगों का कलेजा कांपा!

वृंदावन इलाके के एक गांव में लोग उस वक्त शॉक्ड रह गए जब उन्होंने देखा कि एक बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा था और उसे कुत्ते खा चुके थे।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन इलाके में मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। एक नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा था और कुत्ते उसे नोंचकर खा रहे थे। इस दिल दहलानेवाली घटना को जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। इस बालिका की हत्या कर कौन झाड़ियों में फेंक गया, इस बारे में अभी मालूम नहीं है। लोगों का मानना है कि यह किसी निर्दयी मां-बाप का काम है जिन्होंने बेटी को जन्म लेते हुए मार दिया। इस घटना को लेकर इलाके में रोष फैला हुआ है और लोग इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि लड़कियां भारत में हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखा रही हैं, ऐसे जमाने में भी पैदा लेते ही बेटियां मार दी जा रही हैं। Read Also: साथ चलने से मना करने पर बिगडै़ल युवराज ने शहजाद को पिलाया पेशाब

वृंदावन में नवजात बच्ची को खा गए कुत्ते, देखकर लोगों का कलेजा कांपा!

यह घटना वृंदावन इलाके में जैंत थाना क्षेत्र के गांव मघेरा की है। यहां रेलवे लाइन मार्ग पर झाड़ियों में एक नवजात बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बालिका के मुंह में कपड़ा ठूसकर और उसका गला दबाकर मारा गया था। इसके बाद उसका शव झाड़ियों में फेंका गया था। जैंत गांव के शिवचरन ने इस बारे में बताया, ' मैं अपनी बकरियों के लिए चारा लेने खेत पर जा रहा था तभी देखा कि जैंत-मघेरा रेलवे लाइन से पहले झाड़ियों में बहुत सारे कुत्ते किसी बच्चे के शव को खा रहे थे। मैंने कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक उन्होंने बच्ची के हाथ और पैर खाकर शव को क्षत-विक्षत कर दिया था।'

शिवचरन ने बताया कि उन्होंने शव को देखने के बाद आवाज लगाकर लोगों को बुलाया और उनको इस बारे में बताया। जल्दी ही यह घटना इलाके में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर गांव से पुरुषों और महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्ची का शव देखकर लोगों का कलेजा छलनी हो गया और वे इस करतूत के दोषी को कोसने लगे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जैंत थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। Read Also: पति को साथ लिए बिना खरीदारी की महिला को मिली सजा, तलवार से काट दिया सिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+