बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंची डीएम, नाव के ऊपर बना डाला पिकनिक स्पॉट
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रामगंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के ऊपर तक पहुंच गया है। गांव व झोपड़ियों में बाढ़ का पानी भरे होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नाव पर चारपाई डालकर उसके ऊपर कालीन बिछाकर पिकनिक स्पॉट बना डाला।

फर्रुखाबाद में रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव कोलासोता, अहलादपुर भटौली, खरगपुर व निबिया के लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अहलादपुर के अधिकांश ग्रामीणों के घर नदी की धार में बह चुके हैं। कटान होने से ग्रामीण झोपड़ियों व घरों से सामान निकालकर पड़ोसी गांव में ग्रामीणों के घरों में रख रहे हैं। गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद भी सुंदरपुर, भुड़रा, सैदापुर, नगला दुर्गु, पट्टी भरखा, जसूपुर, तीसराम की मड़ैया, बंगला, उदयपुर, आशा की मड़ैया, कंचनपुर, बमियारी, करनपुर घाट व कलिका नगला गांव में बाढ़ का पानी भरा है।
फर्रुखाबाद में बाढ़ का जायजा लेने पहुंची डीएम मोनिका रानी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नाव के ऊपर चारपाई डालकर उसके ऊपर कालीन बिछाकर गांव का भ्रमण किया। जब नाव से उतरी तो चारपाई पर पैर रखकर उतरी। इतना ही नहीं बाढ़ के पानी में उतर कर नाव को ग्रामीण खींच रहे थे। डीएम ने नाव के ऊपर चारपाई और कालीन बिछाकर उसे पिकनिक स्पॉट बना डाला।












Click it and Unblock the Notifications