BHU Issue: जिला प्रशासन ने बीएचयू प्रशासन को सुरक्षाकर्मियों की वर्दी बदलने का दिया अल्टीमेटम
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में जिला प्रशासन, लाठीचार्ज के मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए बीएचयू पर भी करवाई करने की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी वाराणसी योगेश्वर राम ने बीएचयू के वीसी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को लेटर देते हुए निर्देश दिया है कि 48 घण्टे के अंदर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मचारियों की वर्दी को बदल दिया जाए। उनकी वर्दी यूपी पुलिस के रंग की है जिसके लिए उन्हें 48 घण्टे की मोहलत दी जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि इस आदेश का पालन तय समय सीमा में नही होगा तो जिला प्रशासन, बीएचयू प्रशासन पर मुकदमा दर्ज कराएंगे। बता दें बीते दिनों भी लाठीचार्ज के बाद तत्कालीन एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने यूनिवर्सिटी को वर्दी का रंग बदलने को कहा था कुछ समय बाद ये ठंडे बस्ते में चला गया।

दरसअल, जब भी कैम्पस में लाठीचार्ज की घटनाएं होती है तो पुलिस की वर्दी के रंग के कारण समस्याओं का सामना वाराणसी के पुलिस और प्रशासन को करना होता है।












Click it and Unblock the Notifications